Nainital: हल्द्वानी में टी-20 लीग के नाम पर लाखों की ठगी, ऐसे हुआ जालसाजी का भंडाफोड़

हल्द्वानी में टी-20 क्रिकेट लीग के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी का खुलासा हुआ है। आयोजकों ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के आने का दावा कर लोगों से लाखों रुपये वसूले और लीग का पूरा सपना झूठ निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Nainital: हल्द्वानी में टी-20 क्रिकेट लीग का चमकदार सपना दिखाकर लोगों से मोटी रकम ऐंठने का मामला सामने आया। फर्जी आयोजकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग कराने का दावा करते हुए कई व्यक्तियों को टीम खरीदने और स्पॉन्सरशिप दिलाने का लालच दिया। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, लीग की तैयारियों की सारी तस्वीरें शक के घेरे में आने लगीं और पूरे ठगी के खेल से पर्दा उठ गया।

मामला तब खुला जब गुरुवार सुबह आयोजक शहर के एक होटल से चुपचाप निकलने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि गौला पार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ईवीसीएल लीग कराने का दावा कर लोगों से लाखों रुपये वसूले गए थे।

हल्द्वानी में क्रिकेट लीग के नाम पर लाखों की ठगी

सितारगंज के पूर्व विधायक से 5 लाख की ठगी

आरोप है कि लीग के नाम पर सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल से पांच लाख रुपये और हरियाणा निवासी यूपी वॉरियर्स टीम के ओनर हेमंत शर्मा से तेइस लाख रुपये लिए गए। हेमंत शर्मा के अनुसार उन्हें यह कहकर भरोसे में लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इरफान पठान और प्रवीन कुमार टूर्नामेंट में उतरेंगे।

नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन: करोड़ों के सहकारिता घोटाले का बड़ा खुलासा, पढ़े पूरी खबर

बाद में आयोजकों ने तारीखें बदलनी शुरू कर दीं और कभी कंपनी के पार्टनर की मौत, तो कभी अन्य बहानों का सहारा लेकर लीग को आगे बढ़ाते रहे। यहां तक कि पांच फरवरी को मैच कराने की घोषणा के बावजूद 15 दिन बाद नया कार्यक्रम जारी करने की बात कही गई। संदेह बढ़ने पर पीड़ितों ने मामले की शिकायत एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी से की।

12.30 लाख बुक कराया स्टेडियम

पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि स्टेडियम को 12.30 लाख रुपये में बुक किया गया था, जिसमें से आयोजकों ने दो लाख रुपये एडवांस के रूप में जमा कराए थे। टीम और स्पॉन्सरशिप के नाम पर 20 से 50 लाख रुपये तक की ठगी की आशंका जताई गई है। पुलिस अब अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी तहकीकात कर रही है और पीड़ितों की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

नैनीताल के भवाली में हैवानियत की हदें पार, किशोरी की गर्भावस्था से मचा हड़कंप, जाने क्या है पूरी खबर

एसएससी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि पूर्व विधायक नारायण पाल व अन्य की ओर से तहरीर के आधार पर आयोजक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Location : 
  • Haldwani

Published : 
  • 6 February 2026, 3:53 AM IST

Advertisement
Advertisement