हिंदी
युवक पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार
Nainital: जिला में हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर लगे गंभीर घाव को टांकों से सिला। घायल को होंठ से लेकर नाक के पास तक 13 टांके लगाए गए।
जानकारी के अनुसार घासमंडी, मंगलपड़ाव का रहने वाला 21 वर्षीय विनय राजपूत सब्जी मंडी में गौतम मोंगा की दुकान पर काम करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह रोज़ की तरह काम पर पहुंचा और दुकान के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की। इसी दौरान स्कूटी हटाने को लेकर एक व्यक्ति से बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर विनय पर चाकू से हमला कर दिया।
नैनीताल में मानसून से पहले चेतावनी: सरोवर नगरी पर मंडराया भूस्खलन का साया, सड़क पर उभरी नई दरारें
हमले के दौरान विनय के चेहरे पर गंभीर चोट आई, साथ ही बीच-बचाव में उसका अंगूठा भी जख्मी हो गया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। घायल युवक के भाई ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि स्कूटी को लेकर हुई बहस के दौरान हमला हुआ। परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
Location : Haldwani
Published : 31 January 2026, 5:08 PM IST
Topics : Haldwani Knife attack Nainital Two accused arrested