Crime In Pratapgarh: प्रतापगढ़ में खुन्नस में हुआ कुछ ऐसा…, जानिए पूरा मामला

प्रतापगढ़ में खुन्नस में जमकर लाठी, कुल्हाड़ी चली और फायरिंग हुई। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़िए क्या थी इस हमले के पीछे की वजह

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 19 June 2025, 12:59 PM IST
google-preferred

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ग्राम पंचायत विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत करने की खुन्नस में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के जम कर खुनी संघर्ष हुआ। जिसमें ग्राम प्रधान के पक्ष के सात लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी ओर से पांच लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी शिवनारायण वैश नगर कोतवाली पुलिस और कई चौकी इंचार्ज के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बुधवार शाम ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के पक्ष के बीच खुन्नस में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष में जमकर लाठी, कुल्हाड़ी से हमले और फायरिंग हुई। जिसमें से ग्राम प्रधान के पक्ष के सात लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों को छर्रे लगे। जबकि दूसरी ओर से पांच लोग घायल हो गए।

क्या था कारण

घटना का मूल कारण मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत और पूर्व से चल रही राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। बीडीसी सदस्य प्रमोद सिंह ने ग्राम प्रधान भारत सिंह पर मनरेगा फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कुछ सप्ताह पूर्व शिकायत दर्ज कराई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को गांव में किसी मामले को लेकर तकादा करने की बात हुई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और यहां तक कि फायरिंग भी शुरू हो गई।

घायल हुए लोग

ग्राम प्रधान पक्ष से सुरेंद्र प्रताप सिंह (45 वर्ष), रोहित सिंह (20 वर्ष), प्रतिमा सिंह, पूनम सिंह, नितीश सिंह, मोनू और नागेंद्र घायल हुए हैं। जबकि बीडीसी पक्ष से विनोद सिंह, अजय सिंह, कमला सिंह, पुनीता और शारदा सिंह को चोटें आई हैं। विनोद सिंह को पैर में गोली लगने का भी आरोप है।

सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी शिवनारायण वैश, नगर कोतवाली और आस-पास की चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

पहले भी हुई थी मारपीट

गौरतलब है कि एक माह पूर्व भी इन्हीं दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी थी और मुकदमा दर्ज हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस समय पुलिस ने राजनीतिक दबाव में कुछ आरोपियों के नाम हटा दिए थे, जिससे विवाद और अधिक गहरा गया।

Location :  Pratapgarh

Published :  19 June 2025, 12:58 PM IST

Related News

Advertisement