महराजगंज कांग्रेस ने भरी हुंकार, चढ़ावे की जांच और कार्रवाई की मांग

महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 July 2026, 3:32 AM IST
google-preferred

Maharajganj : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर कोल्हुई क्षेत्र के मुडली चौराहे से यह पदयात्रा शुरू हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया।

सभा के बाद शुरू हुई पदयात्रा

पदयात्रा से पहले सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने की, जबकि संचालन विधानसभा प्रभारी डॉ. रामनारायण चौरसिया ने किया। सभा में कांग्रेस नेताओं ने आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया।

निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सभा को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे से जुड़े कथित मामले का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितता हुई है। विजय सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

महराजगंज में मिलावटी भोजन बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, DM गौरव सिंह सोगरवाल के सख्त निर्देश

पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, सदा मोहन उपाध्याय और जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी ने भी कहा कि आस्था से जुड़े विषयों में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

नेताओं का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान देवदह विकास समिति, लक्ष्मीपुर के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट सहित पदयात्रा में शामिल नेताओं को भगवान बुद्ध की प्रतिमा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला, जिला महासचिव दिग्विजय पटेल, निहाल इराकी, लालू यादव, हरिराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Location :  Maharajganj

Published :  8 July 2026, 2:55 AM IST

Advertisement