बाराबंकी में सरकार पर चंद्रशेखर आजाद का हमला, बोले- बहुजन समाज को जागना होगा!

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी की जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बहुजन समाज के अधिकार और लोकतांत्रिक बदलाव पर जोर दिया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सभा में भारी जनसमूह मौजूद रहा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 16 March 2026, 2:41 AM IST
google-preferred

Barabanki: रविवार को बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने जनता को संबोधित किया। राजनीतिक माहौल में यह सभा इसलिए खास रही क्योंकि रावण ने सीधे प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा।

आयोजित जनसभा में भारी जनसैलाब

शहर के निकट हैदरगढ़ रोड स्थित मजीठा में कांशीराम जयंती और पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जनसभा में भारी जनसैलाब जुटा। चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को अब राजनीतिक ताकत हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि पहले युद्ध तलवारों से होते थे। अब लोकतंत्र में बटन दबाकर चोट की जाती है। अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना होगा।

प्रदेश सरकार पर हमला

सभा में रावण ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया। उनका कहना था कि सरकार कानून-व्यवस्था की बात जरूर करती है लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रदेश में खुलेआम हत्याएं और अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कई जिलों में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आम जनता न्याय पाने में कठिनाई महसूस कर रही है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार भी आम समस्या बन चुका है।

बाराबंकी में मुख्तार गैंग के शूटर शोएब किदवई की दिनदहाड़े हत्या, हाईवे पर गोलियों की बौछार, दो मिनट में खत्म कर दी जिंदगी

अंबेडकर और कांशीराम का सपना

चंद्रशेखर आजाद रावण ने अंबेडकर और कांशीराम के मिशन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का सपना अधूरा रह गया था और कांशीराम ने उस सपने को आगे बढ़ाने के लिए लंबा संघर्ष किया। आजाद समाज पार्टी उसी मिशन को आगे बढ़ा रही है। रावण ने यह भी कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता जागरूक है और बदलाव का रास्ता तलाश रही है।

बहुजन समाज और लोकतांत्रिक बदलाव

उन्होंने बहुजन समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए आगे आएं। उनका कहना था कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार मतदान है। इसी के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक बदलाव संभव है।

सुरक्षा और जनसमूह

सभा के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। खबर है कि करनी सेना और आजाद सेना प्रमुख चंद्रशेखर रावण के बाराबंकी आने पर रोक लगाने की रणनीति बना रहे थे। जिसके चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। बावजूद इसके सभा में भारी जनसमूह मौजूद रहा और रावण ने जनता को संबोधित किया।

Location : 
  • Barabanki

Published : 
  • 16 March 2026, 2:41 AM IST

Advertisement