UP Assembly Election 2027: बसपा राज में खूब फूले-फले ब्राह्मण नेता, लेकिन भाजपा ने सब छीना, मायावती का अब कैसे होगा बेड़ा पार?
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी बहुजन समाज पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग का अहम हिस्सा रहे ब्राह्मण नेता अब पार्टी से दूर हो चुके हैं। सतीश चंद्र मिश्रा को छोड़कर कई बड़े ब्राह्मण चेहरे दूसरे दलों में चले गए हैं। ऐसे में मायावती के सामने ब्राह्मण वोट बैंक को फिर से जोड़ने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।