संसद में गरजे चंद्रशेखर आजाद: चमार रेजिमेंट की बहाली और सैनिकों की सैलरी करमुक्त करने की उठाई मांग
लोकसभा के मानसून सत्र में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सरकार के सामने सेना और सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने चमार रेजिमेंट की बहाली, गुर्जर-यादव रेजिमेंट के गठन और सैनिकों की सैलरी करमुक्त करने की मांग की। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार की कूटनीति और खुफिया तंत्र पर भी तीखे सवाल दागे।