हिंदी
बदायूं में खूनी संघर्ष
Budaun: जनपद के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों में जबरदस्त खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दो महिलाओं समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। गांव में अब भी दहशत का माहौल है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक खूनी संघर्ष का यह मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला मोहदीनपुर का है। घटना का कारण मकान का मलबा मेन रास्ते पर गिरना बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि मोहल्ला मोहदीनपुर में एक मकान का लेंटर खोलने का काम चल रहा था, जिसमें मकान का मलबा मेन रास्ते पर गिर गया। इसको लेकर पड़ोसियों ने मकान मालिक को टोका, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आये और विवाद बढता गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। इस संघर्ष में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घायलों को सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Location : Budaun
Published : 24 October 2025, 4:48 PM IST