बदायूं में बेकाबू कार पलटी, चालक ने तोड़ा दम

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 April 2026, 12:13 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में मंशानगला गांव के पास अनियंत्रित होकर एक आर्टिका कार पलट गई और इस दौरान कार चालक नीचे दब गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार कई पलटियां खाकर सड़क किनारे जा गिरी।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिल्ली से लौट रही तेज रफ्तार आर्टिका कार मंशानगला गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में दबने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान मुस्ताक़ (35) पुत्र मुन्तियाज, निवासी ग्राम आमतारा, थाना पचदेवरा, जिला हरदोई के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मुस्ताक़ किसी काम से आर्टिका कार लेकर दिल्ली गए थे और वह अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं परिवार को खबर मिलते ही घर में मातम छा गया।

बदायूं में बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से मजदूर युवक की दर्दनाक मौत; पढ़ें पूरी खबर

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसी दौरान मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन बदायूं पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

HPCL हत्याकांड में बदायूं के एसपी सिटी पर गिरी गाज, अभिषेक कुमार को मिली जिम्मेदारी

 

Location :  Budaun

Published :  10 April 2026, 12:13 PM IST

Advertisement