रहस्य का पर्दाफाश या मौत का खौफ? सुबह की तलाश का खौफनाक अंत, पेड़ से लटके मिले युवक के शव ने खोले कई अनसुने राज

अमरूद के बाग की रखवाली के लिए घर से निकला युवक आखिर पूरी रात कहां रहा? अगली सुबह जंगल में पेड़ पर उसका शव मिलने से परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 24 September 2026, 1:33 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अमरूद के बाग की रखवाली करने गए 35 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान होराम सिंह पुत्र नरेशपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सुबह से नहीं मिला था कोई सुराग

परिजनों के अनुसार, होराम सिंह पिछले दिन सुबह अपने अमरूद के बाग की रखवाली करने के लिए गांव के जंगल की ओर गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरे दिन आसपास के इलाकों और जंगल में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

बदायूं में चोर बेखौफ, बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए

जंगल में लोगों ने देखा पेड़ से लटका शव

अगली सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की ओर शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान होराम सिंह के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

बदायूं में पुलिस और 25 हजार के इनामी गौकश के बीच मुठभेड़, बदमाश और दरोगा दोनों घायल

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर अलापुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

Location :  Budaun

Published :  24 September 2026, 1:33 PM IST

Related News

Advertisement