धर्म परिवर्तन कर निकाह के आरोप पर मथुरा में उबाल: हिंदू संगठनों का आक्रोश, गोवर्धन सीओ ने संभाली स्थिति

मथुरा के राधाकुंड चौकी क्षेत्र से हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के मामले में मुखराई निवासी मुस्ताक खान पर मुकदमा दर्ज। कार्रवाई में देरी से गुस्साए ग्रामीण आरोपी के गांव पहुंचे, जिससे तनाव फैल गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Updated : 24 September 2026, 1:10 PM IST
google-preferred

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बार फिर धर्म परिवर्तन और निकाह का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। राधाकुंड चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस महकमे में भी खलबली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखराई गांव का रहने वाला मुस्ताक खान बीते 18 सितंबर को इस युवती को अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। जब इस बात की भनक युवती के परिजनों और ग्रामीणों को लगी, तो उनमें भारी रोष व्याप्त हो गया। पुलिस प्रशासन द्वारा शुरुआती कार्रवाई में कथित देरी से नाराज होकर परिजन और ग्रामीण सीधे आरोपी के गांव मुखराई पहुंच गए, जिससे वहां हालात तनावपूर्ण हो गए।

साहब, हमारे लाल का पार्थिव शरीर जल्दी वतन ले आओ: ओमान हमले में देवरिया के जान गंवाने वाले सूरज के घर में पसरा मातम

मामले की गंभीरता को भांपते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हिंदू संगठनों ने भी इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताया है और जल्द से जल्द युवती की सकुशल बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की है।

अगर ये बन गया तो बच जाएगी जान: देवरिया में अर्जी लिए DM दफ्तर पहुंचे बेबस कदम, क्या दिव्यांग युवक की उम्मीद पूरी करेगा प्रशासन

पुलिस का पक्ष और आगे की कार्रवाई

स्थानीय पुलिस का कहना है कि आरोपी मुस्ताक खान की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी के सगे-संबंधियों और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Location :  Mathura

Published :  24 September 2026, 1:10 PM IST

Related News

Advertisement