दिल्ली के शोरूम के चेंजिंग रूम में मिली शबनम की लाश, गला कटा देख पुलिस भी हैरान! आखिर उस शाम क्या हुआ था?

दिल्ली के मोती नगर के 5/8 ब्लॉक स्थित कपड़ों के शोरूम के चेंजिंग रूम से 16 साल की शबनम का गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार ने सूरज नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 November 2026, 12:25 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली के एक शोरूम के चेंजिंग रूम से नाबालिग लड़की का गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि मामला मोती नगर के 5/8 ब्लॉक का है, जहां कल शाम करीब 7 बजे हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़की इसी शोरूम में काम करती थी। इस घटना के बाद परिवार ने सूरज नाम के युवक पर आरोप लगाया है।

शोरूम में मिला नाबालिग का शव

बताया जा रहा है कि 14 नवंबर की शाम करीब 7 बजे इस घटना का पता चला। जब चेंजिंग रूम की जांच की गई तो वहां शबनम का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम के दर्शन से लौट रहे दिल्ली के एक परिवार के 4 लोगों की मौत; एक बच्चा घायल

घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतका नाबालिग है और उसके परिवार वालों ने उसकी उम्र करीब 16 साल बताई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने सूरज नाम के युवक पर शबनम की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि सूरज का रिश्ता उनके परिवार से भी जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि सूरज शबनम की बड़ी बहन का देवर है। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

शोरूम और आसपास के CCTV कैमरों की जांच

दिल्ली में आधी रात को हुई अंधाधुंध फायरिंग: बाल-बाल बचा कांस्टेबल, गैंग लीडर चीनू को लगी गोली

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शोरूम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले शोरूम में कौन-कौन मौजूद था और वहां से किसका आना-जाना हुआ था।

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 12:25 PM IST

Advertisement