रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम के दर्शन से लौट रहे दिल्ली के एक परिवार के 4 लोगों की मौत; एक बच्चा घायल

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास दर्दनाक हादसा हुआ। चने की बोरियों से भरा ट्राला कार पर पलट गया। हादसे में दिल्ली के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर घायल है। परिवार खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था।

Updated : 15 November 2026, 9:00 AM IST
google-preferred

Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बानीपुर चौक के पास रविवार तड़के एक भयानक हादसा हो गया। चने की बोरियों से लदा एक ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही एक कार के ऊपर पलट गया। कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई, जिससे उसमें सवार लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। मदद के लिए चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

खाटू श्याम के दर्शन से लौट रहा था परिवार

हादसे का शिकार हुआ परिवार राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करके दिल्ली लौट रहा था। कार में दिल्ली के पालम निवासी दीपक, उनकी पत्नी दिव्या, उनका बेटा, और सुभाष नगर के रहने वाले नितिन और सरिता सवार थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे जब उनकी गाड़ी बानीपुर चौक के पास पहुंची, तो चने की बोरियों से लदा ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे उनकी कार पर जा गिरा।

गाजियाबाद में खूनी संघर्ष, लोनी में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

पुलिस ने चलाया बचाव अभियान; ड्राइवर मौके से फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपनी बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रेलर ट्रक को हटाया गया और कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकालकर बावल के एक अस्पताल ले जाया गया।

बलिया में गंगा स्नान बना काल! जल लेने गए दो दोस्त गहरे पानी में डूबे, घाट पर मचा हड़कंप

अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपक, दिव्या, नितिन और सरिता को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बचा इकलौता बच्चा गंभीर हालत में है और उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के कारण हाईवे पर भारी जाम लग गया, जो करीब दो घंटे तक रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। हादसे के बाद ट्रेलर ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Location :  Rewari

Published :  15 November 2026, 9:00 AM IST

Advertisement