दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय में बदमाशों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर मचाई सनसनी, इलाके में दहशत
दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय में देर रात बदमाशों ने एक रिहायशी मकान पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।