महराजगंज में जमीन विवाद में खूनी जंग, महिला समेत 3 लोग पहुंचे अस्पताल; अब पुलिस लेगी ताबड़तोड़ एक्शन

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 30 March 2026, 2:05 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन के छोटे से विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। शनिवार रात धरैचा टोला सोनपिपरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पड़ोसियों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। इस हमले में एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

अपनी जमीन बचाने पर हुआ हमला

पीड़ित मोहम्मद याकूब का आरोप है कि उनके पड़ोसी उनकी जमीन पर जबरन छप्पर डालने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामला बिगड़ गया। याकूब के मुताबिक, आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर उन पर हमला किया। लाठियों और डंडों से की गई इस पिटाई में उनकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ झगड़ा नहीं बल्कि उनकी जमीन पर कब्जा करने की साजिश थी।

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा एक्शन: कई थानों के बदले अफसर, जानिए क्यों सख्त हुआ चुनाव आयोग?

घायलों की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि घायलों को गंभीर चोटें आई। खासकर याकूब की पत्नी के सिर पर गहरी चोट लगी, जिससे काफी खून बहा। स्थानीय लोगों की मदद से पहले प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। कोल्हुई थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में जब्बार, अब्दुल रज्जाक, शाहजहां, जोहरा, जनतुन्निशा और शाहिना के नाम शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राजधानी में आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: लश्कर मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जांच में हुए ये बड़े खुलासे

गांवों में बढ़ते जमीनी विवाद बने चिंता का कारण

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि गांवों में जमीनी विवाद कितनी तेजी से हिंसा में बदल रहे हैं। छोटी-छोटी कहासुनी अक्सर बड़े झगड़ों का रूप ले लेती है, जिससे सामाजिक माहौल भी बिगड़ता है। प्रशासन के लिए यह जरूरी हो गया है कि ऐसे मामलों में समय रहते हस्तक्षेप कर शांति बनाए रखे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 30 March 2026, 2:05 PM IST

Advertisement