भारतीय किसान यूनियन ने चलाया सदस्यता अभियान, इन लोगों को दिलाई गई संगठन की सदस्यता

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। पढिये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रायबरेली: रायबरेली में बीते शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र स्थित भीरा गोविंदपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक ने बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया। साथ ही किसानों के हितों के लिए बैठक कर किसानों को संबोधित किया।

संगठन की सदस्यता दिलाई

डायनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सदस्यता अभियान के तहत भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चंद्र सिंह ने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की हैं। उन्होंने दिनेश चंद्र त्रिवेदी को संगठन का जिला संयोजक, आलोक कुमार पांडेय को जिला संरक्षक,महेश चंद्र मौर्य को ब्लॉक सह संयोजक,रंजीत यादव को ब्लॉक संयोजक व अवधेश नारायण तिवारी को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया है। वहीं रामबाबू, रत्नेश कुमार तिवारी,श्याम बिहारी त्रिवेदी,देवेंद्र,प्रेम कुमार,संतोष कुमार तिवारी को भी संगठन की सदस्यता दिलाई।

अराजनैतिक की टीम को सक्रिय करना

डायनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, नवनियुक्त जिला संयोजक दिनेश चंद्र त्रिवेदी ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। साथ ही कहा कि किसानों की हर समस्या को प्रमुखता से उठाएंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के उत्पीड़न को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं जिला संरक्षक आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि हम सभी की पहली प्राथमिकता भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक की टीम को सक्रिय करना है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से किसानों के मुद्दों पर जन समर्थन कम मिल रहा था।

टीम न्याय दिलाने के लिए तत्पर

डायनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। तहसील से लेकर जिला स्तर तक,जहां भी किसानों के साथ अन्याय होगा,वहां उनकी टीम न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेगी।

डायनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी एक संगठन है जो किसानों के हितों के लिए काम करता है। खासकर उत्तर प्रदेश में यह संगठन किसानों के अधिकारों और समस्याओं के लिए आवाज उठाता है। साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाता है। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी एक अराजनीतिक संगठन है, जिसका मतलब है कि यह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है। देश मे कई किसान  संगठन हैं जोकि सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। साथ ही अपने जिले की सभी छोटी बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए  डाइनामाइट न्यूज़ चैनल को जरूर फॉलो करें।

Location : 

Published :