हिंदी
संगठन में बड़ा बदलाव
Bareilly: किसानों के हक और अधिकारों को लेकर लगातार सक्रिय भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। तराई क्षेत्र उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इन बदलावों को किसान आंदोलन को नई ऊर्जा देने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
संगठन ने युवा शक्ति पर भरोसा जताते हुए अनुज ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष (युवा), तराई क्षेत्र उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड नियुक्त किया है। अनुज ठाकुर लंबे समय से किसान मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं और संगठन में उनकी पहचान एक जुझारू युवा नेता के रूप में रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक आवाज उठाई है।
इसी क्रम में संगठनात्मक मजबूती के लिए ठाकुर अमर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, तराई क्षेत्र उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) ओमवीर सिंह सिसोदिया की सहमति और नेतृत्व में की गई हैं।
शुभमन को लगी किसकी नजर? टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हुए गिल…तो गावस्कर ने दी चौंकाने वाली सलाह
नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर का कहना है कि किसान आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने गांव-गांव संगठन को विस्तार देने, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और युवाओं को किसान हितों की लड़ाई से जोड़ने का संकल्प लिया है। माना जा रहा है कि उनकी सक्रियता से तराई क्षेत्र में संगठन को नई धार मिलेगी।
नियुक्तियों की घोषणा के बाद भारतीय किसान यूनियन भानू से जुड़े कार्यकर्ताओं और किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि संगठन अब पहले से अधिक मजबूती के साथ किसानों की समस्याओं को उठाएगा और संघर्ष को आगे बढ़ाएगा।
Meerut Theft: बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, जयभीमनगर में मची सनसनी
संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि तराई क्षेत्र में कृषि से जुड़े मुद्दे बेहद अहम हैं। ऐसे में नए और सक्रिय नेतृत्व के आने से किसानों की आवाज और प्रभावी होगी। भारतीय किसान यूनियन भानू आने वाले समय में किसानों के अधिकार, फसल मूल्य, सिंचाई, बिजली और अन्य जमीनी समस्याओं को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी।
इन संगठनात्मक बदलावों को तराई क्षेत्र में किसान आंदोलन के लिए नई शुरुआत माना जा रहा है। संगठन का दावा है कि नए नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन भानू किसानों के हितों की लड़ाई को और मजबूती के साथ आगे ले जाएगी।
Location : Bareilly
Published : 21 December 2025, 3:20 PM IST
Topics : Bareilly Crime bareilly news up crime UP News