Barabanki News: टिकैतनगर में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआत, पारस डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

बाराबंकी में शिक्षा और तकनीक के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पंचायत टिकैतनगर में पारस डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

बाराबंकी: शिक्षा और तकनीक के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पंचायत टिकैतनगर में पारस डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक शिवकुमार गुप्ता एवं जिला महामंत्री राजेश शर्मा 'फक्कड़' ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

पारस डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु डिजिटल कंटेंट, हाई-स्पीड इंटरनेट, ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर और डिजिटल नोट्स की व्यवस्था की गई है। यह लाइब्रेरी न केवल स्कूल-कॉलेज के छात्रों बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिला महामंत्री राजेश शर्मा 'फक्कड़' ने कहा आज के समय में शिक्षा का स्वरूप बदल चुका है। पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल साधनों का उपयोग आवश्यक हो गया है। ऐसे समय में टिकैतनगर जैसे कस्बे में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है। यह युवाओं को तकनीक से जोड़ेगी, उन्हें समय के साथ कदमताल मिलाने में सहायक होगी।

कस्बे में लाइब्रेरी खुलने से युवाओं खासकर विद्यार्थियों में खुशी है।लाइब्रेरी होने से उन्हें पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा मिलेगी।शिक्षा के महत्व को बढ़वा देने के लिए टिकैतनगर कस्बे में की गई यह एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला महामंत्री राजेश शर्मा 'फक्कड़' ने कहा आज के समय में शिक्षा का स्वरूप बदल चुका है। पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल साधनों का उपयोग आवश्यक हो गया है। ऐसे समय में टिकैतनगर जैसे कस्बे में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है। यह युवाओं को तकनीक से जोड़ेगी, उन्हें समय के साथ कदमताल मिलाने में सहायक होगी।

Location :  Barabanki

Published :  24 June 2025, 5:50 PM IST

Advertisement