हिंदी
एसपी ने देर रात किया निरीक्षण (Img: Dynamite News)
Balrampur: बलरामपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने देर रात नगर क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक सड़कों पर पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। हालांकि ज्यादातर स्थानों पर पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सतर्क नजर आए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधे बातचीत की और उनकी कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने साफ कहा कि रात के समय गश्त में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की सक्रियता ऐसी होनी चाहिए कि अपराधियों में डर बना रहे और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे।
Delhi Encounter: जान की बाजी लगाकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, जानें कैसे हुई मुठभेड़
एसपी विकास कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जाए और अवांछनीय गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Bulandshahr: खुर्जा ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी को ढेर करने के बाद भी पुलिस क्यों मलती रही हाथ!
इस औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
Location : Balrampur
Published : 30 April 2026, 8:57 AM IST