पराली जलाने पर प्रशासन का सख्त एक्शन: DM-SP ग्राउंड जीरो पर, बिना SMS कंबाइन सीज
महराजगंज में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कई गांवों का निरीक्षण किया। अगया गांव में बिना एसएमएस लगी कंबाइन मशीन सीज की गई। अधिकारियों ने किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभाव बताए और वैकल्पिक प्रबंधन अपनाने को प्रेरित किया।