हिंदी
बलरामपुर को बड़ी सौगात (Img: Dynamite News)
Balrampur: बलरामपुर के आदर्श नगर पालिका परिषद में शहरी विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की लागत वाली 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर इन सभी कार्य योजनाओं को जनता को समर्पित किया।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, इन परियोजनाओं को शहर की नागरिक सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए तैयार किया गया है। विकास कार्यों की प्रशासनिक और वित्तीय रूपरेखा साझा करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैंस ने बताया कि इन परियोजनाओं को 15वें वित्त आयोग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उपवन योजना तथा जल निकासी योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
Balrampur: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, जानिए कैसे निकली हैकड़ी?
कुल आवंटित बजट में से 4 करोड़ 38 लाख 43 हजार रुपये की लागत से पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया है, जबकि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए 29 करोड़ 34 लाख 13 हजार रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास हुआ है।
स्वीकृत कार्य योजनाओं के तहत नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विश्रामालयों का निर्माण, हवनकुंड स्थापना, खाली पड़े परिसरों में सीसी रोड का निर्माण, प्रमुख नदी घाटों का सौंदर्यीकरण, राहगीरों के लिए बेंच तथा पेयजल कियोस्क की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही शिव मंदिर रानी तालाब परिसर में पर्यावरण सुधार के लिए उपवन का निर्माण भी कराया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से नगर की स्वच्छता, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और बलरामपुर को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
Balrampur News: बेजुबान से ऐसी क्रूरता क्यों? तुलसीपुर देहात में बंदर की मौत पर भड़के ग्रामीण
इस प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान संगठन और नगर पालिका के कई अधिकारी तथा उत्तरदायी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य, कनिष्ठ अभियंता अविनाश यादव, संजय शुक्ल, रामकृपाल शुक्ल, गौरव मिश्रा, शिवम मिश्रा सहित विभिन्न वार्डों के सभासद संजय मिश्रा, सुभाष पाठक, राघवेंद्र कान्त सिंह 'मंटू', सुशील साहू 'बंटी', विनोद गिरी, आनंद किशोर, मनोज यादव, मनीष तिवारी, अक्षय शुक्ला, राजेश कुमार कश्यप, संदीप मिश्रा, शुभम चौधरी, जयंत सिंह 'धर्मू', रत्ना श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, सौरभ तुलस्यान, मो. कुमैल, शमीम, शमशाद और आजम शामिल थे।
Location : Balrampur
Published : 16 June 2026, 3:20 PM IST
Topics : Balrampur Swachh Bharat Mission UP News