रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश

रायबरेली में राहुल गांधी के पहुंचते ही सियासी माहौल गर्म हो गया। लखनऊ से निकला काफिला जैसे-जैसे रायबरेली की ओर बढ़ा, रास्ते में समर्थकों का जोश और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। फूल-मालाओं से स्वागत और गूंजते नारों के बीच राहुल गांधी का यह दौरा कई राजनीतिक संकेत दे रहा है।

Raebareli: सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महराजगंज आगमन पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लखनऊ से रायबरेली जाते समय उनके काफिले का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

मंगलवार शाम लगभग छह बजे लाइव वाटर हॉल के निकट राहुल गांधी के पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार सह प्रभारी सुशील पासी, हाजी जियाउल हक, अमित त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अंजलि पासी, नौशाद खतीब, जिला सचिव कृपा शंकर शर्मा, भारत मिश्रा, सच्चिदानंद त्रिपाठी, प्रिंशु वैश्य, नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, रामचंद्र सिंह, दया प्रसाद चौरसिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पहले हलोर बाजार स्थित यूको बैंक के पास राहुल गांधी का काफिला कुछ मिनटों के लिए रुका, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनका हालचाल जाना। इस दौरान समर्थकों में अपने नेता की एक झलक पाने की होड़ लगी रही।

Video: यूपी चुनाव में बड़ी सीटों पर कड़ी टक्कर; गोरखपुर, कन्नौज, रायबरेली और मैनपुरी का जानिए सियासी हाल

स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

महराजगंज मुख्य तिराहे पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। भीड़ इतनी अधिक थी कि आसपास की इमारतों की छतों और बालकनियों पर भी लोग दिखाई दिए। काफिले के पहुंचने पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से व्यवस्था को जल्द ही सामान्य कर लिया गया।

वहीं क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव मोन (मजरे लालगंज) के कई ग्रामीण भी राहुल गांधी से अपनी समस्याएं बताने की उम्मीद लेकर सड़क किनारे खड़े रहे। काफिला वहां से गुजर तो गया, लेकिन रुकने का अवसर न मिलने से कुछ ग्रामीण अपनी बात नहीं रख सके।

रायबरेली में अचानक गूंजा गोली का धमाका, युवक को घेरकर मारी गोली, पीछे की कहानी चौंकाने वाली

राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क

राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी महराजगंज चंद्रप्रकाश गौतम, क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समर बहादुर सिंह, चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह, गुमावा चौकी प्रभारी आयुष वत्स सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Location :  Raebareli

Published :  8 September 2026, 10:54 PM IST

Related News

Advertisement