Nainital: अग्निपथ योजना सैनिकों के भविष्य के साथ खिलवाड़, पूर्व सैनिकों ने की ये मांग
रामनगर में पूर्व सैनिकों ने रविवार को अग्निपथ योजना को वापस लेने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने हस्ताक्षर रैली भी निकाली। रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और आमजन से हस्ताक्षर कर समर्थन देने की अपील की गई।