श्मशान घाट के पास घेराबंदी… अचानक चली गोली! 25 हजार का इनामी चोर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

बलिया में गड़वार थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। वह कई चोरी की घटनाओं में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 March 2026, 10:48 AM IST
google-preferred

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार देर रात पुलिस और इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी चोर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रतसड़ में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई गड़वार थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:15 बजे गड़वार थाना क्षेत्र में पुलिस टीम नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जोगापुर श्मशान घाट के पास नहर किनारे मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाकर इलाके की घेराबंदी कर दी।

बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की, तो खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

HPCL डबल मर्डर केस में नया मोड़, आदित्य यादव ने पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाश टेंगर नट (35) पुत्र हरेंद्र नट निवासी खरहाटार, थाना गड़वार के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार टेंगर नट लंबे समय से चोरी की कई घटनाओं में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

कई चोरियों में शामिल था बदमाश

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश गड़वार, सुखपुरा और नगरा थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए सीएचसी रतसड़ भेजा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जमानत मंजूर, घर आने से पहले मौत! कासगंज जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत से उठे कई सवाल

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उससे पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

Location : 
  • Ballia

Published : 
  • 15 March 2026, 10:48 AM IST

Advertisement