8 साल का दर्द और झूठे आश्वासन, बलिया में सड़क न बनने से भड़के ग्रामीण, दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बलिया के गड़वार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जिगनी खास के उत्तर डेरा में पिछले 8 वर्षों से सड़क जर्जर है। कीचड़ और जलभराव से परेशान लगभग 700 की आबादी ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण न होने पर आगामी चुनाव के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 August 2026, 7:04 PM IST
google-preferred

Ballia: विकासखंड गड़वार के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जिगनी खास के उत्तर डेरा में पिछले आठ वर्षों से सड़क की स्थिति बेहद जर्जर बनी हुई है। बुनियादी सुविधाओं से वंचित लगभग 700 की आबादी वाला यह गांव कीचड़ और जलभराव के बीच जीने को मजबूर है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बेरुखी से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और आगामी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।

गांव की सड़कों की खस्ताहालत

सड़क की स्थिति इतनी खस्ताहाल है कि हल्की बारिश होते ही यह दलदल में तब्दील हो जाती है। गांव में आवाजाही पूरी तरह से ठप हो जाती है, जिससे बाहरी लोग भी यहां आने-जाने से कतराते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। आए दिन छात्र-छात्राएं कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गंभीर आपातकालीन स्थितियों में गांव तक एम्बुलेंस का पहुंचना भी नामुमकिन हो गया है।

ये भी पढ़ें - Ballia: खाकी शर्मसार, पिटाई से शख्स की मौत, जानें क्यों 24 घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी

8 साल से काट रहे अधिकारियों के चक्कर 

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले आठ सालों से ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय विधायक और संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है, "क्या हम सिर्फ वोट देने के लिए बने हैं? जब गांव में विकास ही नहीं होना है, तो ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनने का क्या फायदा?"

ये भी पढ़ें - Ballia News: वफादार ही निकले चोर! बलिया में दुकान मालिक की पीठ में छुरा घोंपकर 2 कारीगर पहुंचे जेल

ग्रामीण मतदान का करेंगे बहिष्कार

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि यदि आगामी चुनाव से पहले पक्की सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो पूरा गांव एकजुट होकर मतदान का पूर्ण बहिष्कार करेगा। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से विदेशी यादव, भृगु नाथ यादव, अखिलेश यादव, विनोद यादव, रमाकांत यादव, हारीमंगल यादव, राजेंद्र यादव, चंद्रमा यादव, जयप्रकाश यादव और जगत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Location :  Ballia

Published :  6 August 2026, 7:04 PM IST

Related News

Advertisement