गोरखपुर के बनराही गांव को राम-जानकी मार्ग से जोड़ने वाला मुख्य चक मार्ग बारिश में दलदल बन गया है। धारा 67 के तहत बेदखली आदेश के बावजूद चक मार्ग नंबर 192 से अवैध कब्जा न हटने से निर्माण अटका है, जिससे ग्रामीणों का चलना दूभर है।
गोरखपुर के बाघागाड़ा फोरलेन क्षेत्र में राप्ती इको पार्क रोड बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सूचना बोर्ड न होने से वाहन चालक भटक रहे हैं और अतिरिक्त दूरी तय कर रहे हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से स्पष्ट संकेतक और वैकल्पिक मार्ग की मांग कर रहे हैं।
भगीरथपुर रेलवे स्टेशन तक अधूरी सड़क ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसे लेकर नाराज ग्रामीणों ने अनशन किया, जिसे रेलवे के आश्वासन पर स्थगित किया गया।