हिंदी
बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा
Badaun: बदायूं जनपद के उझानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोड किनारे बाइक ठीक कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान अरुण चौहान (20) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। हादसे में घायल सुमित को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कोतवाली उझानी पुलिस को शिकायती पत्र देकर वाहन चालक और वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने रोड किनारे बाइक ठीक कर रहे दो युवकों को टक्कर मारी।#Badaun #RoadAccident pic.twitter.com/XMa3VCICsW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 14, 2026
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को गाड़ी का नंबर और मालिक का नाम तक बता दिया, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार का कहना है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी कर रही है। इसको लेकर क्षेत्र में भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
Maharajganj: महराजगंज के ग्रामीणों के लिए मुफ्त जांच, जानिए शिविर में क्या हुआ खास
अरुण की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण एक भाई और एक बहन में था और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। उसकी अचानक मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।कोतवाली उझानी पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Video: बजट और ट्रेड डील पर मंत्री जयवीर सिंह ने दिए अहम बयान, सुनिये क्या कहा…
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है।परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Location : Badaun
Published : 14 February 2026, 5:37 PM IST
Topics : Badaun Road Accident crime news UP News