हिंदी
महराजगंज के ग्रामीणों के लिए मुफ्त जांच
Kolhui (Maharajganj): कोल्हुई (महराजगंज) में ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श लिया और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया।
यह स्वास्थ्य शिविर ‘माटी’ न्यास के तत्वावधान में मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, कोल्हुई में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और समय पर आवश्यक परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराना था।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अंकित अग्रवाल (नायब तहसीलदार, फरेंदा) उपस्थित रहे। साथ ही, विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. मिनहाज आज़मी (त्वचा रोग विशेषज्ञ, अलशिफा निदेशक), डॉ. संतोष (हृदय रोग विशेषज्ञ, मेदांता), डॉ. अजय और डॉ. दीपक (अस्थि रोग विशेषज्ञ, एम्स गोरखपुर), डॉ. अख़लाक़ खान, और डॉ. रागिनी सिंह (सामान्य रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे।
Barabanki Murder: बाराबंकी में दिनदहाड़े हत्या, पूरे जिले में हड़कंप; जानिये पूरा मामला
विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी और प्रबंधक इंजीनियर समीर अधमी ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत किया। निदेशिका ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक स्वस्थ विद्यार्थी ही बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकता है।
डॉ. मिनहाज आज़मी ने कहा कि लगभग पचास प्रतिशत बीमारियाँ असंतुलित और अनियमित भोजन के कारण होती हैं। उन्होंने संतुलित आहार, समय पर भोजन और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि अंकित अग्रवाल ने नियमित दिनचर्या, व्यायाम और मानसिक तनाव से दूर रहने की आदत अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
Maharajganj: बंद घर बना निशाना: बेटी की शादी से पहले हुआ ये कांड, जानें पूरी खबर
शिविर में सुबह 9:00 बजे से पंजीकरण प्रारंभ हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जाँच कराई। सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में ‘माटी’ न्यास की ओर से मदर मरियम स्कूल की निदेशिका और प्रबंधक को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हर्षलता शर्मा, उपप्रधानाचार्य अमित अग्रवाल, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 14 February 2026, 5:25 PM IST
Topics : crime news Maharajganj News UP News