हिंदी
महराजगंज के बसंतपुर राजा गांव में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना का खुलासा सुबह सफाई के दौरान हुआ, जहां घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़ित परिवार बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था। पढ़ें पूरी खबर
चोरों ने एक बंद मकान को बनाया निशाना
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के खबर आई है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर राजा गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे उस समय घटना का पता चला जब मकान मालिक की बेटी सीमा घर की सफाई करने पहुंची। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। कमरे अस्त-व्यस्त थे, बक्सों के ताले टूटे पड़े थे और घर का सामान बिखरा हुआ था।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक जंत्री प्रसाद वर्मा अपने परिवार के साथ पिछले तीन महीनों से पंजाब में रहकर पेंटिंग का ठेका कार्य कर रहे हैं, जिस कारण घर बंद पड़ा था। चोरों ने पीछे की ओर से कटरैन हटाकर घर में प्रवेश किया और बड़ी सफाई से कीमती सामान समेट ले गए।
मामले की छानबीन
पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी गए सामान में सोने के दो मंगलसूत्र, हार, झुमके, अंगूठी, मांगटीका, चांदी की पाजेब समेत बड़ी मात्रा में नगदी शामिल है। खास बात यह है कि ये सारे जेवर छोटी बेटी पूजा की शादी के लिए रखे गए थे, जिसकी शादी 23 अप्रैल 2026 को तय है। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। बागापार चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
मैनपुरी: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया जनता से संवाद, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश
राष्ट्र और समाज के लिए चिंता
गौरतलब है कि आज के समय में अपराध लगातार बढ़ते जा रहें हैं। कहीं चोरी , कहीं, हत्या, तो कहीं अपहरण से कई खबरे हमारे सामने आती रहती हैं। जो अगर इस प्रकार के अपराध बढ़ते रहे तो ये राष्ट्र और समाज के लिए चिंता का विषय है। शासन और प्रशासन से भी सवाल की अपराध में कमी क्यों नहीं आ रही? लोगों में भय क्यों कम हो रहा है?