Badaun Road Accident: बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल
बदायूं जनपद के उझानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोड किनारे बाइक ठीक कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।