हिंदी
बदायूं के मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें
Budaun: बदायूं शहर में जाम की समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका। यातायात प्रभारी बदलने का सिलसिला तो जारी है, लेकिन जाम से जूझती जनता की तकलीफ वही की वही है। पुलिस लाइन चौराहे से लालपुर तक, खेड़ा नवादा से शहर के भीतर तक हर मुख्य मार्ग पर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ललित कुमार के ट्रैफिक प्रभारी रहने के दौरान जाम पर कुछ हद तक नियंत्रण दिखा था। उन्होंने चौराहों पर व्यवस्था बनाने और डग्गामार वाहनों पर सख्ती के प्रयास किए थे। लेकिन उनका कार्यकाल छोटा रहा और तबादले के साथ ही हालात फिर बिगड़ गए।
नए प्रभारी के आते ही वही पुरानी तस्वीर लौट आई। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस का ध्यान चालान काटने पर ज्यादा और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर कम रहता है। दूसरी ओर डग्गामार वाहन चालक बीच सड़क पर सवारियां भरने के लिए रुक जाते हैं। इसी कारण पुलिस लाइन चौराहा, लालपुर और खेड़ा नवादा जैसे पॉइंट्स पर जाम लगना रोज की बात हो गई है।
Uttar Pradesh: उच्च शिक्षा में फेरबदल, राजकीय महाविद्यालयों के 91 प्रोफेसरों का तबादला
राहगीरों को ऑफिस जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एम्बुलेंस और जरूरी वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि जाम की वजह से ग्राहक आने से कतराते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
जानकारों का मानना है कि जब तक डग्गामार वाहनों के लिए निर्धारित स्टैंड नहीं बनेंगे और चौराहों पर सख्ती से ट्रैफिक प्लान लागू नहीं होगा, तब तक प्रभारी बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता अब सिर्फ तबादलों की खबर नहीं, सड़कों पर राहत चाहती है।
Location : Uttar Pradesh
Published : 3 June 2026, 2:49 PM IST
Topics : Badaun traffic jam update UP News