हिंदी
जेल (img : Google)
Etawah : जिले में एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया है। जहां आमतौर पर लोग जेल जाने से बचते हैं। वहीं एक ट्रैक्टर चालक ने अपनी जेल देखने की इच्छा पूरी करने के लिए खुद ही ऐसा कदम उठा लिया। जिसने पूरे मामले को रहस्यमयी बना दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक कोमल सिंह लंबे समय से जेल देखने की बात करता था। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसने तीन दिन पहले अपनी पत्नी संगीता को तमंचा दिखाकर डराया, जिससे मामला गंभीर रूप में बदल गया और पुलिस की नजर उस पर पड़ गई।
इसके बाद आरोपी अपने पास रखा अवैध तमंचा और दो कारतूस लेकर सीधे अहेरीपुर पुलिस चौकी के पास पहुंच गया। पुलिस ने जैसे ही उसे हथियार के साथ देखा, तुरंत हिरासत में ले लिया। इस अप्रत्याशित घटना से पुलिस भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई।
अपहरण, नशा और सुनसान रास्ता… लेकिन सच कुछ और निकला! इटावा में फर्जी केस का बड़ा खुलासा
मंगलवार को जब पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई, तो उसने अपनी पूरी योजना का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसकी इच्छा थी कि वह जेल जाए, इसलिए उसने जानबूझकर यह कदम उठाया। उसका यह बयान सुनकर डॉक्टर और पुलिसकर्मी भी चौंक गए।
वायरल वीडियो में आरोपी ने यह भी कहा कि अगर वह जेल भी जाता है तो उसकी पत्नी छह महीने के अंदर उसे बाहर निकलवा लेगी। उसके इस बयान ने मामले को और भी रहस्यमय और चर्चा का विषय बना दिया है।
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी नशे का आदी प्रतीत होता है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
Location : Etawah
Published : 3 June 2026, 6:59 AM IST
Topics : crime news etawah news UP News