यूपी में हड़कंप: कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी, डायल-112 पर आई कॉल फिर…

उत्तर प्रदेश के भोगनीपुर क्षेत्र में डायल-112 पर फोन कर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 June 2026, 6:34 AM IST
google-preferred

Kanpur : यूपी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डायल-112 पर आई एक कॉल ने सीधे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

डायल-112 पर आई धमकी भरी कॉल

जानकारी के मुताबिक, एक जून को दोपहर 2:21 बजे पीआरबी देवीपुर पर तैनात सिपाही श्याममिलन को सूचना मिली कि मखौली गांव निवासी राममिलन ने डायल-112 पर कॉल कर मंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। कॉल सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सूचना को गंभीरता से लेते हुए देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार ने भोगनीपुर थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कानपुर देहात में गरजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, श्रद्धालुओं को अचानक दिला दी ऐसी प्रतिज्ञा… हिल गई सूबे की सियासत!

तकनीकी जांच और तलाश तेज

पुलिस अब कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कॉल रेउना क्षेत्र के मखौली गांव से की गई थी।

पुलिस की कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी सुमन दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Location :  Kanpur

Published :  3 June 2026, 6:18 AM IST

Advertisement