Gorakhpur : “सिस्टम फेल…”, कलेक्ट्रेट में लगातार हो रही चोरियों पर पीड़ितों का छलका दर्द

कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में बीती रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर वहां से लैपटॉप, नकदी, स्टाम्प पेपर और महत्वपूर्ण दस्तावेज उड़ा ले गए। इस वारदात से दुकानदारों और अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है, जिन्होंने कलेक्ट्रेट में बदहाल सुरक्षा और नाकाम निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 June 2026, 1:14 PM IST
google-preferred

Gorakhpur : गोरखपुर कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने कचहरी परिसर स्थित पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए वहां से स्टाम्प पेपर, लैपटॉप, नकदी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। घटना के बाद दुकानदारों, अधिवक्ताओं और टाइपिस्टों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्रशासन की सुरक्षा दावों की खुली पोल

मौके पर पहुंची डायनामाइट न्यूज की टीम से बातचीत करते हुए एक अधिवक्ता ने बताया कि कचहरी परिसर में प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। उनका कहना था कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि यहां आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं देता।

Gorakhpur में आधी रात अनियंत्रित कार ने डिवाइडर पर मारी जोरदार टक्कर, पुलिस ने जब चालक को पकड़ा तो खुला होश उड़ाने वाला राज!

पीड़ित दुकानदारों का छलका दर्द

चोरी से प्रभावित दुकानदार अरविंद ने बताया कि उनकी दुकान से लैपटॉप, स्टेबलाइजर और नकदी की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि यह उनका नियमित पेशा बन गया है और प्रशासन उन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

पीड़ितों ने गिनाईं पुरानी घटनाएं

कचहरी परिसर में कार्यरत एक टाइपिस्ट ने डायनामाइट न्यूज को बताया कि मात्र दो दिन पहले ही उनके यहां से पंखा चोरी हो गया था। वहीं एक स्टाम्प विक्रेता ने बताया कि 5 फरवरी को उनकी दुकान से लैपटॉप, नकद रुपये तथा स्टाम्प पेपर चोरी हुए थे, जिसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो सकी।

Gorakhpur Mystery: पिता की डांट नहीं सहन कर पाई बेटी, अचानक घर से भागकर छताई पुल से लगाई छलांग

बदहाल पार्किंग व्यवस्था से भी नाराजगी

अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में पार्किंग व्यवस्था की बदहाली पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अपने कार्यों से कचहरी आने वाले लोगों के वाहनों से हेलमेट की चोरी रोजाना की बात हो गई है। इसके बावजूद प्रशासन न तो प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा पा रहा है और न ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफल हो रहा है।

सुरक्षा पुख्ता करने और सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने की उठी मांग

स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने प्रशासन से कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Location :  Gorakhpur

Published :  3 June 2026, 1:10 PM IST

Advertisement