चुनाव से पहले नोएडा में फर्जी वोटरों की बाढ़, सपा ने सिस्टम की लापरवाही को किया बेनकाब

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने चुनाव आयोग के पारदर्शिता के दावों को चुनौती देते हुए बड़ा खुलासा किया है। महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेटा जारी कर आरोप लगाया कि नोएडा में 11,596 फर्जी वोटर हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही के चलते एक-एक व्यक्ति के पास कई-कई फर्जी वोटर आईडी कार्ड बने हुए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 June 2026, 1:53 PM IST
google-preferred

Noida : जहां एक तरफ चुनाव आयोग दावा कर रहा है कि हमने SIR प्रक्रिया को पारदर्शिता तरीके से पूरा किया है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने चुनाव आयोग के इन झूठे दावों की पोल खोल दी। नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करके सच्चाई से पर्दा उठा दिया है।

जिले में 11,596 फर्जी वोटर आईडी कार्ड

आश्रय गुप्ता ने डाटा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि SIR प्रक्रिया के बावजूद नोएडा में 11,596 वोटर फर्जी हैं। इसका डाटा समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने इकट्ठा किया और पत्रकारों के सामने पेश किया। आश्रय गुप्ता ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने जो SIR प्रक्रिया को लेकर दावा किया, वह झूठ है। नोएडा में आज भी हजारों की संख्या में फर्जी वोटर हैं।

Noida Builder Scam : फ्लैट देने के नाम पर धोखा, CBI जांच में सामने आई बड़ी साजिश, इस बिल्डरों की मुश्किलें बढ़ीं

एक व्यक्ति के कई-कई वोटर आईडी कार्ड

उन्होंने बताया कि नोएडा को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यहां पर हर प्रकार की सुविधाएं उन लोगों को मिली, जिन्होंने SIR प्रक्रिया को किया है। बावजूद इसके यहां पर फर्जी वोटर बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक एक व्यक्ति के 2, 3 और 4 तक फर्जी वोटर आईडी कार्ड हैं। कुल के दो 6-6 फर्जी वोटर आईडी हैं। जो बताते है कि जिले में SIR प्रक्रिया में कितनी लापरवाही हुई है।

Location :  Noida

Published :  3 June 2026, 1:53 PM IST

Advertisement