‘वोट बचाओ’ के नारे से गूंजा देवरिया, मतदाता सूची के विवाद पर सड़कों पर उतरी सपा; जमकर हुआ हंगामा
देवरिया की सड़कों पर अचानक सियासी हलचल बढ़ गई। हाथों में सपा के झंडे, तख्तियां और लोकतंत्र से जुड़े नारों के बीच बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते नजर आए। मौका था समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च’ का।