पुरानी रंजिश में कोटेदार के घर हमला, ट्रैक्टर में लगाई आग

मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोटेदार के घर पर धावा बोल दिया, जहां मारपीट के साथ-साथ ट्रैक्टर में आग लगा दी गई।

Raebareli: मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोटेदार के घर पर धावा बोल दिया, जहां मारपीट के साथ-साथ ट्रैक्टर में आग लगा दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

यह है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:50 बजे की है। गांव निवासी मुरली गुप्ता और ओमकार गुप्ता का एक व्यक्ति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते एक आरोपी ने अचानक हमला कर दिया। घर में घुसकर जमकर मारपीट की गई और बाहर खड़े ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही ओमकार और मुरली को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। करीब एक वर्ष पूर्व भी उसने मारपीट की घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और दरोगा की बाइक में आग लगा दी थी। इतना ही नहीं, आरोपी ने फरसा लेकर सिपाही और होमगार्ड को दौड़ा लिया था। उस मामले में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था।

इलाके में भय का माहौल

हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने एक बार फिर उसी तरह की वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

रायबरेली में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Location :  Raebareli

Published :  20 April 2026, 11:29 AM IST

Related News

Advertisement