रायबरेली में ड्रम गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; मचा हड़कंप
हरदासपुर स्थित एक ड्रम गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना एआरटीओ कार्यालय के बगल में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम मालिक ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।