हिंदी
अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच लंबे समय से चले आ रहे 889 एकड़ भूमि विवाद ने गुरुवार को गंभीर रूप ले लिया। टप्पल क्षेत्र के गांव चंडीगढ़ नगला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरियाणा के लोगों पर गांव में घुसकर कई राउंड फायरिंग की।
भूमि विवाद में मचा बवाल
Aligarh: अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच लंबे समय से चले आ रहे 889 एकड़ भूमि विवाद ने गुरुवार को गंभीर रूप ले लिया। टप्पल क्षेत्र के गांव चंडीगढ़ नगला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरियाणा के लोगों पर गांव में घुसकर कई राउंड फायरिंग करने और हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप लगा।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हरियाणा की ओर से आए कुछ लोग हाथों में असलहे लेकर गांव में दाखिल हुए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
Tata Sierra 2025 लॉन्च: सिर्फ 2 लाख की डाउन पेमेंट पर मिलेगी दमदार SUV, जानिए कीमत, EMI और मुकाबला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी), क्षेत्राधिकारी (सीओ), उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और स्थानीय थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
चूंकि मामला यूपी–हरियाणा सीमा से जुड़ा हुआ है, इसलिए हरियाणा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच मौके पर ही वार्ता हुई और हालात को काबू में करने की कोशिश की गई। प्रशासन का प्रयास रहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Tata Sierra 2025 लॉन्च: सिर्फ 2 लाख की डाउन पेमेंट पर मिलेगी दमदार SUV, जानिए कीमत, EMI और मुकाबला
ग्रामीणों के अनुसार, यूपी–हरियाणा सीमा पर स्थित करीब 889 एकड़ भूमि को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। टप्पल क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह भूमि उत्तर प्रदेश की है और इसे लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन था। ग्रामीणों का आरोप है कि कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आने के बावजूद उन्हें अब तक भूमि पर कब्जा नहीं मिल सका है।
टप्पल के ग्रामीणों का कहना है कि न्यायालय से जीत के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी विवाद के चलते लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है, जो अब हिंसक रूप लेती दिखाई दे रही है।
शादी में परफेक्ट शॉट के चक्कर में फिसला फोटोग्राफर, कैमरा गिरा फिर भी शूटिंग जारी; Viral Video
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की गई है। फायरिंग के आरोपों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।