हिंदी
नई Sierra कब लॉन्च होगी (Img Source: Google)
New Delhi: Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी मोस्ट-अवेटेड SUV Tata Sierra को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 90 के दशक में अपनी अलग पहचान बनाने वाली Sierra अब नए अवतार में वापसी कर चुकी है। कंपनी ने 16 दिसंबर 2025 से इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और लॉन्च के साथ ही यह SUV ग्राहकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अगर आप नई Tata Sierra खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए कीमत, डाउन पेमेंट, EMI और मुकाबले की पूरी जानकारी जानना जरूरी है।
Tata Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट में यह 18.49 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप दिल्ली में Tata Sierra Smart Plus 1.5 पेट्रोल बेस मॉडल खरीदते हैं, तो इसकी अनुमानित ऑन-रोड कीमत करीब 13.44 लाख रुपये होगी। इसमें RTO टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों और शहरों में यह कीमत थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है।
अगर आप Tata Sierra को फाइनेंस पर खरीदते हैं, तो बेस मॉडल के लिए आपको लगभग 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। डाउन पेमेंट के बाद आपका लोन अमाउंट करीब 11.44 लाख रुपये रहेगा। अगर बैंक से 9% ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) का लोन मिलता है, तो आपकी मंथली EMI करीब 23,700 से 23,800 रुपये के बीच हो सकती है। EMI की राशि बैंक, ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है।
Auto News: Hyundai Creta की छुट्टी करने आ रही Nissan की नई SUV, जानें वेरिएंट और फीचर्स के बारे में
Tata Sierra 2025 में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन शहर में स्मूथ ड्राइव और हाईवे पर स्टेबल परफॉर्मेंस देता है। SUV का ड्राइविंग पोस्चर ऊंचा है, जिससे इसे चलाते समय असली SUV का फील मिलता है।
कंपनी के मुताबिक, Tata Sierra का माइलेज 18.2 kmpl तक है, जो इस सेगमेंट में अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, आने वाले समय में इसमें टर्बो-पेट्रोल और टर्बो-डीजल इंजन ऑप्शन भी उपलब्ध कराए गए हैं।
भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट में Tata Sierra का मुकाबला कई पॉपुलर गाड़ियों से है। इसमें खास तौर पर
जैसी SUVs शामिल हैं। Sierra का क्लासिक डिजाइन, मजबूत बॉडी और Tata का भरोसा इसे इस सेगमेंट में अलग पहचान देता है।
Tata Sierra उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो स्टाइल, कंफर्ट और सेफ्टी का संतुलन चाहते हैं। कम डाउन पेमेंट, किफायती EMI और दमदार इंजन इसे मिडिल क्लास खरीदारों के लिए भी आकर्षक बनाते हैं।
Location : New Delhi
Published : 20 December 2025, 5:25 PM IST
Topics : Tata Sierra 2025 price Tata Sierra down payment Tata Sierra EMI Tata Sierra on road price Tata Sierra vs Creta
No related posts found.