हिंदी
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज में हुए विवाद के बाद यह मुलाकात उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई सियासी चर्चा और हलचल को जन्म दे रही है।
शंकराचार्य से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव (img source: google)
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज में प्रशासन और पुलिस के साथ शंकराचार्य का विवाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जनवरी में माघ मेला के दौरान हुए इस विवाद के बाद कई राजनीतिक दलों के नेता शंकराचार्य से मिल चुके हैं। अब अखिलेश यादव की यह मुलाकात उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए सियासी संकेत दे रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुद्दे को लेकर आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति और गर्म हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि दोनों नेताओं की बातचीत के विस्तृत बिंदु सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन इसे प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है...