माघ मेले का विवाद बना महाभारत…संत समाज से लेकर राजनीतिक मंच पर पकड़ा तूल, क्या अविमुक्तेश्वरानंद नहीं है शंकराचार्य?
प्रयागराज पिछले साल इन दिनों आस्था के केंद्र के साथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ था..धर्मनगरी में महाकुंभ के चलते श्रद्धालुओं का महासैलाब उमड़ा हुआ था, लेकिन साल 2026 की शुरुआत में माघ मेले के दौरान आस्था का संगम विवाद का केंद्र बना हुआ है। वहीं माघ मेले का ये विवाद पूरे प्रदेश में राजनीति का केंद्र बन गया..कांग्रेस और सपा ने इस विवाद को लेकर प्रदेश सरकार और बीजेपी पर हमले शुरु कर दिया।