गाजीपुर निशा विश्वकर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजा और न्याय का वादा

गाजीपुर के चर्चित निशा विश्वकर्मा हत्याकांड में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है। 29 अप्रैल को वह खुद गाजीपुर पहुंचकर परिवार से मुलाकात करेंगे और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

Updated : 27 April 2026, 2:51 PM IST
google-preferred

Lucknow: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गाजीपुर के चर्चित निशा विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 29 अप्रैल को वह स्वयं गाजीपुर पहुंचकर परिवार से मुलाकात करेंगे।

सपा डेलिगेशन करेगा पीड़ित परिवार से मुलाकात

समाजवादी पार्टी की ओर से पहले ही एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर भेजा जा चुका है। अब 29 अप्रैल को पार्टी का उच्चस्तरीय डेलिगेशन कटरिया गांव पहुंचेगा। इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देंगे। सपा का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई है।

Akhilesh Yadav Press Confrence: अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली संकट पर सरकार को घेरा

क्या है निशा विश्वकर्मा हत्याकांड का पूरा मामला?

गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र में रहने वाली निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद यह मामला चर्चा में आया। शुरुआत में इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई गईं, लेकिन जांच के दौरान कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा शरीर पर किसी प्रकार की आंतरिक चोट के संकेत भी नहीं मिले हैं। इस रिपोर्ट ने मामले की दिशा को पूरी तरह बदल दिया है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

CCTV फुटेज बना जांच का अहम आधार

जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें निशा रात करीब 2 बजे अकेले नदी की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस इस फुटेज को बेहद अहम साक्ष्य मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। यह वीडियो घटना की परिस्थितियों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी अभिषेक पांडे से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि अभिषेक ने निशा को आखिरी बार मैसेज भेजकर घर जाने के लिए कहा था। पुलिस इस बातचीत के एंगल को भी गंभीरता से खंगाल रही है।

गांव में तनाव, बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद से कटरिया गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। सपा के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

नोएडा मजदूर आंदोलन : नक्सल ठप्पे पर भड़के Akhilesh Yadav, योगी से पूछा- 10 साल में ऐसे हालात क्यों?

अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

इस दौरान अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रदेश में सपा सरकार बनती है तो गन्ना किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

न्याय की मांग के बीच सियासत तेज

निशा विश्वकर्मा हत्याकांड अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है। एक ओर जहां पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल इस मुद्दे पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। अब सबकी निगाहें 29 अप्रैल पर टिकी हैं, जब अखिलेश यादव खुद गाजीपुर पहुंचकर परिवार से मुलाकात करेंगे।

Location :  Lucknow

Published :  27 April 2026, 2:02 PM IST

Related News

Advertisement