नोएडा मजदूर आंदोलन : नक्सल ठप्पे पर भड़के Akhilesh Yadav, योगी से पूछा- 10 साल में ऐसे हालात क्यों?

नोएडा में मजदूरों के उग्र आंदोलन को “साजिश” बताने परयोगी आदित्यनाथ सरकार घिर गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोलते हुए इसे सरकार की नाकामी छिपाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई और कम वेतन से जूझ रहे मजदूरों की आवाज दबाई जा रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 13 April 2026, 6:09 PM IST
google-preferred

Noida : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक बार फिर कटघरे में है। नोएडा में मजदूरों के उग्र आंदोलन को “नक्सलवाद” से जोड़ने वाला बयान सरकार के लिए ही भारी पड़ता दिख रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या सत्ता मजदूरों की पीड़ा समझने में नाकाम रही है और अब अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं?

आग में घी डालने का काम?

नोएडा इस वक्त तनाव की आग में झुलस रहा है। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों मजदूरों का गुस्सा बेकाबू हो चुका है। शहर में शुरू हुई हिंसा और आगजनी की घटनाएं दावों की हकीकत उजागर कर रही हैं। लेकिन हालात संभालने के बजाय सियासी बयानबाजी ने आग में घी डालने का काम किया है।

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने इस पूरे आंदोलन को भाजपा की नीतियों की विफलता बताते हुए कहा कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। मजदूर और वेतनभोगी वर्ग लगातार शोषण का शिकार हो रहा है। बढ़ती महंगाई और कम वेतन ने आम परिवारों की स्थिति और भी बदहाल कर दी है।

अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार

नोएडा आंदोलन को साजिश और नक्सल प्रभाव बताने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि अगर सरकार से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो ससम्मान गद्दी छोड़ देनी चाहिए, नहीं तो जनता खुद सत्ता से उतार देगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का डबल इंजन अब जनता के लिए ट्रबल इंजन बन चुका है और समय आने पर जनता इसके पहिए खोलकर इसे हमेशा के लिए कबाड़ में भेज देगी।

योगी के बयान पर भड़के अखिलेश, पूछा...

  • अगर यह सच है, तो क्या आपकी खुफिया पुलिस आपके साथ बंगाल चुनाव प्रचार में चली गई थी?
  • आपने ऐसा क्या किया है कि 10 सालों में प्रदेश के हालात यहां तक पहुंच गए?
  • आप मजदूरों के ज़ख्मों पर मरहम नहीं लगा सकते तो मत लगाइए, लेकिन उन पर नमक तो मत छिड़किए।
  • भाजपाई कमीशनखोरी से बढ़ी महंगाई ने परिवारों को पहले ही तोड़ दिया है, उस पर बेवजह आरोप लगाना घोर निंदनीय है।
  • अगर आपसे प्रदेश नहीं संभल रहा है, तो ससम्मान गद्दी छोड़ दीजिए, नहीं तो जनता आपको हटा देगी।
  • भाजपा खुद भ्रष्टाचार के अंतिम दौर में आकंठ डूबी हुई है, इसलिए न देश संभल रहा है, न प्रदेश।
  • भाजपा का डबल इंजन अब जनता के लिए “ट्रबल इंजन” बन चुका है।
  • जनता इन इंजनों के पहिए खोलकर, इनके पुर्जे निकालकर, इन्हें हमेशा के लिए कबाड़खाने में भेज देगी।

Location :  Noida

Published :  13 April 2026, 6:09 PM IST

Advertisement