Agra News: यमुना में डूबे चार बच्चे, दो को रेस्क्यू कर निकाला, दो लापता

सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां अकबरा के रहने वाले चार किशोर यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए। इस घटना से हड़कंप मच गया।

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 29 June 2025, 4:28 PM IST
google-preferred

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां अकबरा के रहने वाले चार किशोर यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए। इनमें से दो को तो बचा लिया गया, लेकिन दो किशोर अब भी लापता हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र से  अकबरा के रहने वाले चार किशोर यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए। ऐसे में  दो को बचा लिया गया। वहीं दो  की तलाश जारी है। इस घटना से परिवार को रो-रो बुरा हाल हो गया।

नदी में डूबे चार बच्चे से हड़कंप

जानकारी के मुताबिक,  घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा के चार किशोर रविवार दोपहर यमुना में नहाने के लिए आए थे। नहाते समय चारों किशोर गहरे पानी में चले गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिनकी तलाश जारी है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए। टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। खुद डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीमें पूरी तरह से अलर्ट हैं, गोताखोरों की मदद से बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और परिजन लगातार बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस  समय अलग- अलग जिले से नदी या तालाब में डूबने  की खबर सामने आती रहती है। ऐसे में कई लोगों का मौत हो जाती है। इसके बावजूद लोग इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहें हैं?  वहीं जब बच्चों की बात तो अधिक ध्यान देना जरुरी होता है। क्योंकि जरा सी चूक में बड़ा हादसा हो जाता है। जैसे की आए दिन इस  प्रकार की खबर सामने आती रहती है।

Elon Musk And Donald Trump: एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के नए कर और खर्च बिल पर किया तीखा हमला, जानिए क्या कहा

Chandauli News: अलीनगर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 70 हजार की अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार

 

Location : 

Published :