सोनभद्र में महिला से शोषण का मामला: SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज, पुलिस के ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप

सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला SC-ST एक्ट के तहत दर्ज किया गया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Updated : 6 September 2025, 4:51 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हेमंत कुमार चंद्रवंशी नामक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ SC/ST एक्ट और धारा 69 वीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

सोनभद्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

पीड़िता ने 25 अगस्त 2025 को ओबरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह सेक्टर 2 डी-44, ओबरा की निवासी है। उसने कहा कि आरोपी हेमंत कुमार चंद्रवंशी, जो कि सेक्टर 2 डी, ओबरा का रहने वाला है, ने उससे शादी का वादा किया और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक राम सिंह यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र राजभर और महिला कांस्टेबल रीनू शामिल थे। टीम ने 6 सितंबर की सुबह करीब 5:40 बजे हेमंत को सेक्टर 9 से सेक्टर 2 जाने वाले मार्ग पर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले के विशुनपुरा गांव का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से ओबरा में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Sonbhadra News: वारदात से पहले ही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की साजिश रच रहे छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में SC/ST एक्ट की धारा 3(2)5 के तहत भी केस दर्ज किया गया है क्योंकि पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Crime in Sonbhadra: नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक शोषण के मुद्दों को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की सराहना की है और महिला को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। पुलिस अब मामले की विवेचना कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 6 September 2025, 4:51 PM IST