Agra Murder: ज्वैलर्स हत्याकांड, CCTV में दिखे हमलावर, पुलिस के हाथ अभीतक खाली

आगरा: जनपद के पश्चिमपुरी के रामा एन्क्लेव में रहने वाले 58 साल के योगेश चौधरी का कारगिल पेट्रोल पंप के पास में फॉच्यून टावर में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 4 May 2025, 4:34 PM IST
google-preferred

आगरा: जनपद के पश्चिमपुरी के रामा एन्क्लेव में रहने वाले 58 साल के योगेश चौधरी का कारगिल पेट्रोल पंप के पास में फॉच्यून टावर में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। शुक्रवार को सुबह 10.45 पर सेल्सगर्ल रेनू ने शोरूम खोला। इसके करीब आधा घंटे बाद नकाबपोश बदमाश घुस आए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पिस्टल की नोक पर सोने और चांदी की ज्वेलरी बैग में भरकर भागने लगे। इसी दौरान ज्वैलर योगेश चौधरी आ गए। उन्हें देखते ही सेल्सगर्ल रेनू ने शोर मचा दिया। जिसके बाद दोनों में से एक पिस्तोल ताने बदमाश को गोली मार दी जिससे ज्वैलर योगेश चौधरी की मौके पर मौत हो गयी।

30 सेकेंड में हत्या कर भाग गए बदमाश

इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 30 सेकेंड के वीडियो में बदमाश बैग में ज्वैलरी भरकर सीढ़ी से उतरते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच ज्वैलर योगेश चौधरी एक्टिवा से वहां आ जाते हैं। एक्टिवा खड़ी करते ही उनका सामना दोनों बदमाशों से होता है। एक बदमाश जिसके हाथ में बैग है वो पीछे था, दूसरा बदमाश जिसके हाथ में पिस्टल है, उसे ज्वैलर योगेश चौधरी पकड़ते हैं। दोनों बदमाश अपनी पिस्टल तान देते हैं और उनकी सीने में गोली मारकर हत्या करने के बाद वहां से भाग जाते हैं। सेल्सगर्ल दौड़कर नीचे आती है और ज्वैलर योगेश चौधरी की जान बचाने के लिए मदद मांगती है। कुछ देर तक सन्नाटा पसरा रहता है। इसके बाद लोग आते हैं। अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन तब तक उनकी मौत हो जाती है।

3km तक ही ट्रेस कर सकी पुलिस

ज्वेलर योगेंद्र की हत्या करने वाले बदमाशों को पुलिस सिर्फ 3km तक ही ट्रेस कर सकी। CCTV की मदद से पुलिस को लास्ट लोकेशन शास्त्रीपुरम इलाके के लखनपुर गांव में मिली है।

इस पॉइंट के बाद पुलिस आगे इसलिए ट्रेस नहीं कर सकी, क्योंकि यहां से 3 रूट अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए जाते हैं। पहला रूट- फतेहपुर सीकरी होते हुए जयपुर जाता है। दूसरा रूट- मथुरा-वृंदावन की तरफ जाता है। तीसरा रूट- दिल्ली हाईवे की तरफ जाता है।

24 घंटे में आगरा पुलिस ने 500 CCTV देखे हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए 10 पुलिस टीम एक्टिव है। आगरा में 20 लाख की ज्वेलरी लूटने वाले बदमाश कहां छिपे हैं?

 

Location : 

Published :