गोरखपुर में स्टे पोल में करंट उतरने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में आक्रोश

गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत परनई गांव में रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक गोविंद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह लघुशंका के लिए घर से निकला था और गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित परनई-रामजानकी मार्ग पर पहुंचा।

Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत परनई गांव में रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक गोविंद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह लघुशंका के लिए घर से निकला था और गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित परनई-रामजानकी मार्ग पर पहुंचा। वहां हाईटेंशन लाइन और ट्रांसफार्मर के पास लगे स्टे पोल में करंट उतर आया था। इसी करंट ने गोविंद को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान परनई निवासी गोविंद पुत्र रमाकांत के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। रात लगभग 1 बजे पास ही ट्रांसफार्मर के पास रहने वाली साधना पुत्री कैलाश की नजर सड़क किनारे गिरे हुए गोविंद पर पड़ी। जब वह नजदीक गई तो देखा कि वह स्टे पोल से चिपका हुआ है। उसने तत्काल गोविंद के परिजनों को सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और लाठियों से गोविंद को पोल से अलग करने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत बिजली विभाग के लाइनमैन को बुलाया गया। विद्युत आपूर्ति बंद करने के बाद ही गोविंद को पोल से अलग किया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अन्नू आनंद ने बताया कि किसी तकनीकी खामी के कारण स्टे पोल में करंट उतर आया था। विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Shibu Shoren: आदिवासियों को क्यों प्रिय थे शिबू शोरेन, जानिए उनके ‘दिशोम गुरु’ बनने की कहानी

यह हादसा बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। गांव में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में फिर कोई गोविंद ऐसी घटना का शिकार न हो।

बस एक घंटा और…स्टंप माइक में गूंजी कैप्टन गिल की मोटिवेशनल आवाज, जानिए किससे कही ये बात

Location :  Gorakhpur

Published :  4 August 2025, 1:20 PM IST

Related News

Advertisement