Kasganj News: मौत बनकर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़! हाईटेंशन लाइन तोड़ते हुए बाइक सवार पर गिरा, फेरीवाले की मौत
कासगंज के सहावर-एटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार फेरीवाले की मौत हो गई। खितौली मोड़ के पास यूकेलिप्टस का पेड़ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को तोड़ते हुए युवक पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।