हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
New Delhi: अमेरिका में एक बार फिर सोशल मीडिया कंपनियों YouTube, TikTok और Snapchat कानूनी विवादों में घिर गई हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर आरोप है कि इनकी डिजाइन बच्चों और किशोरों में लत पैदा करती है, जिससे उनकी मानसिक सेहत और पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
यह मुकदमा अमेरिका के केंटकी स्थित Breathitt County School District द्वारा दायर किया गया था। स्कूल प्रशासन का कहना था कि सोशल मीडिया ऐप्स की वजह से छात्रों में ध्यान भटकने, मानसिक तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके कारण स्कूलों को काउंसलिंग, अनुशासन सुधार और निगरानी पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
शिकायत में खास तौर पर इन प्लेटफॉर्म्स के “अनंत स्क्रॉलिंग”, “एल्गोरिदम आधारित सुझाव” और “लगातार नोटिफिकेशन” जैसे फीचर्स को जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोप है कि ये डिजाइन जानबूझकर यूजर्स को लंबे समय तक ऐप पर बनाए रखने के लिए बनाई गई हैं, जिससे खासकर युवा वर्ग पर इसका असर अधिक पड़ता है।
ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, Snap Inc., TikTok और YouTube ने इस मामले को आपसी समझौते के जरिए खत्म कर दिया है। हालांकि समझौते की शर्तें सार्वजनिक नहीं की गई हैं। इन कंपनियों का हमेशा यह कहना रहा है कि उनके प्लेटफॉर्म लोगों को संवाद, मनोरंजन और क्रिएटिविटी के अवसर प्रदान करते हैं।
जहां कई कंपनियों ने समझौता कर लिया है, वहीं Meta Platforms अभी भी इस केस में कानूनी लड़ाई का सामना कर रही है। यह मामला अमेरिका में चल रहे 1,000 से अधिक समान मुकदमों के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लत और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हों। इससे पहले भी कई मामलों में समझौते या कोर्ट फैसले सामने आए हैं। एक केस में जूरी ने फैसला सुनाते हुए पीड़ित को 60 लाख डॉलर का मुआवजा देने का आदेश दिया था।
Google ने किया बड़ा धमाका! I/O 2026 में AI Search, Ask YouTube और Android XR ग्लासेस लॉन्च
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मुकदमे सोशल मीडिया इंडस्ट्री के लिए बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आने वाले समय में कंपनियों को अपनी डिजाइन और यूजर एंगेजमेंट रणनीतियों में अधिक पारदर्शिता और जिम्मेदारी दिखानी पड़ सकती है, ताकि बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव कम किया जा सके।
Location : New Delhi
Published : 20 May 2026, 9:02 AM IST
Topics : Snapchat social media TikTok youtube YouTube TikTok